उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप एक बाइक सवार हादसे का शिकार होकर रोड पर गिर गया था पीछे पहुंचा दूसरा बाइक सवार भी जाकर भीड़ गया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी त्रिभुवन नाथ अपनी 35 वर्षीय पत्नी रेखा देवी को बाइक पर बैठा कर शहर आ रहा था। तभी एफसीआई गोदाम के समीप एक बाइक सवार हादसे का शिकार होकर रोड पर गिर गया था। वही पीछे से पहुंचे त्रिभुवन नाथ भी जाकर उसी बाइक से भिड़ गए। जिससे बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी रेखा देवी घायल हो गई। रेखा देवी को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!