उत्तर प्रदेश फतेहपुर धाता थाना क्षेत्र के डेंडासाही गांव में सुबह आम तोड़ते समय पेड़ से गिर जाने के कारण एक अधेड़ ब्यक्ति की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। थाना अंतर्गत डेंडासाही गांव निवासी कल्लू का 57 वर्षीय पुत्र छल्लू की आज सुबह आम तोड़ते समय पेड़ से गिर जाने के कारण मौत हो गयी। बताया जाता है कि दिनांक 25 जून 2023 दिन रविवार को सुबह आम के पेड़ में चढ़कर आम तोड रहै था।
।तभी पेड़ में आम तोड़ते समय अचानक पैर फिसला और संभलने का प्रयास किया लेकिन तब तक अपने आपको नही संभाल पाया। और पेड़ से जमीन पर नीचे गिरते ही मौके पर मौत हो गयी। पेड़ से नीचे गिरने की जानकारी आसपास के लोगों को होते ही जाकर देखा तो तब तक में प्राण त्याग चुका था। वही मृतक के पुत्र उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया गया है। और ग्राम प्रधान के माध्यम से क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित कर दिया गया। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल घटनास्थल पर पहुंचने से इंकार कर दिया। वही पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। जिसकी अग्रिम कानूनी कार्यवाई शुरू कर दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414