उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव में एक किशोर गांव के समीप लगे जामुन के पेड़ पर चढ़ कर जामुन तोड रहा था। तभी पेड़ की डाल टूट गई और वह डाल सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत किशोर को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी श्याम बाबू का 11 वर्षीय पुत्र केशन गांव के समीप लगे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड रहा था।

तभी पेड़ की डाल टूट गई और केशन डाल सहित पेड़ के नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!