उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गया। जिसमे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भखन्ना गांव निवासी बोधी राम का 30 वर्षीय पुत्र अजय कोतवाली क्षेत्र के छीमी अरबगंज गाँव निवासी अपने ससुर राम विशाल के साथ अपने पुत्र रोहित को लेकर बाइक से इलाज कराने जहानाबाद थाना क्षेत्र गया था।

वहां से वापस अपने घर जाते समय कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गई। जिससे अजय उसका पुत्र रोहित व ससुर रामविशाल तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!