G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेढ़ फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में बीती देर शाम एनएच 2 पर दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानीय ने सरकारी एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी बाबूलाल का 40 वर्षीय पुत्र राजू बाइक से अपनी ससुराल मलवा थाना क्षेत्र के कोराई गांव आया था।

ससुराल से वापस जाते समय थाना क्षेत्र के अलीपुर गाँव के एनएच 2 पर सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share