उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों हेतु जारी कैलेण्डर 2023 में ईद-उल-जुहा के उपलक्ष्य में दिनांक 30-06-2023 (अवकाश स्थानीय चन्द्रदर्शन के अनुसार पुनः निर्धारित किया जा सकता है) को अवकाश घोषित किया गया है। जबकि शहर काजी फतेहपुर। की रिपोर्ट के अनुसार ईद-उल-जुहा दिनांक 30-06-2023 को न होकर दिनांक 29-06-2023 को पड़ रही है। अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएसन फतेहपुर द्वारा भी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश को दिनांक 30-06-2023 के स्थान पर दिनांक 29-06-2023 को घोषित किये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। अतः शहर काजी की रिपोर्ट एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएसन फतेहपुर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अवलोकन के पश्चात, ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश दिनांक 30-06-2023 के स्थान पर दिनांक 29-06-2023 को घोषित किया जाता है। दीवानी न्यायालय फतेहपुर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी व वाह्य न्यायालय तहसील खागा फतेहपुर दिनांक 30-06-2023 को यथावत खुले रहेगें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
