उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कालेज के मेन गेट के अंदर ग्रेट एशियन सर्कस का पहला शो का शुभारम्भ 28 जून शाम 8 बजे बीजेपी जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने फीता काट कर किया।

ग्रेट एशियन सर्कस के प्रबंधक वकील अहमद खान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया। की 20 वर्ष पूर्व हम फतेहपुर आये थे उस समय हमारे सर्कस का नाम राज महल था। अब हमारे सर्कस का नाम ग्रेट एशियन सर्कस है।

पहले लोगो के मनोरंजन के लिए सर्कस में जानवर हुआ करते थे। अब सर्कस में जानवर तो नही है मगर दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है।

हम फतेहपुर एक महीने के लिए आये है हमारा 55 लोगों का स्टॉप है हमारी पूरी कोशिश रहेगी जो भी सर्कस देखने आए उसका पूरा मनोरंजन हो।

सर्कस में हवाई झूला, रिंग डांस, ग्लोब में बाइक चलाना, बेबी रॉब , फायर डांस, जिम्नास्टिक आदि बहुत सारे प्रोग्राम है।

हमारे सर्कस के तीन शो चलेंगे पहला 2 बजे, दूसरा 5 बजे, तीसरा 8 बजे चलेगा। इससे पहले हमारा सर्कस बहराइच में चल रहा था।

वैसे तो हम गाजीपुर के निवासी है सर्कस हमारा सीतापुर का है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!