उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ईदगाह सहित मोहल्लों की मस्जिदों में बकरीद की नमाज़ अदा की गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के तुरबअली का पुरवा स्थित बड़ी ईदगाह सहित मोहल्लों की मस्जिदों में बकरीद की नमाज को सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इन्तेज़ामात किये गए थे। ईदगाह मैदान और संवेदनशील जगह पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी बनाये रखी। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र में बकरीद की नमाज अदा की एसडीएम अंजू वर्मा और डीएसपी सुशील कुमार दुबे ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खागा तहसील क्षेत्र में ईदगाह और मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

एसडीएम एन पी मौर्य डीएसपी दिनेश कुमार मिश्रा ने ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था देखी। शहर में एसडीएम सदर अवधेश निगम डीएसपी वीर सिंह सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे रहे। ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा कराने के बाद शहर शहर काजी सैदुलइस्लाम अब्दुल्ला ने कहा कि जिले सहित देश प्रदेश में अमन चैन बना रहे बकरीद का त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है। जिसको लेकर अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी का मलबा खुले में न फेंके नगर पालिका की गाड़ी आने पर उस में डाल दे।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद बन्दगी मिया में शहर काजी कारी फरीद उद्‌द्दीन कादरी ने पूर्व की भाँति परम्परागत ढग से ईदुल-अजहा की नमाज पढ़ाई और उन्होंने इस औसर पर कहा कि हम सब को मिलाकर राष्ट्र का वजूद है। इस मुल्क में विभिन्न जाति धर्म आस्था के लोग निवास करते है। इसके बाद भी यह अखण्ड भारत है।

हमारे प्यारे हिन्दुस्तान में हर धर्म के लोगों को अपने धर्म शिक्षा तथा अपनी उन्नति के लिए काम करने की संवैधानिक आजादी है। ईद उल अजहा के पावन अवसर पर उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया की जिस तरह पैगम्बर इब्राहीम पैगम्बर इस्माईल व माँ हाजरा ने शौतान की बात ना मानकर राहे हक में अल्लाह की खुशी के लिए जानी-माली कुर्बानी पेश की उसी तरहा हमे भी चाहिए कि सच को बचाने के लिए असमाजिक शरारती तत्वों के बहकाने मे ना आए।

हमे चाहिए कि जनपद राज्य व देश ही नहीं बल्कि विश्व बन्धुत्व व भाइचारे की कोशिश करे अन्त मे उन्होंने देश की सुरक्षा समृति तथा भाई चारा कायम रखने की दुआ कि, उन्होंने शाशन प्रशासन नगर पालिका परिशद को उनके इन्तजाम पर ईदुल-अजहा की मुबारक बाद दी और शुक्रिया अदा किया।

ईदगाह मैदान में मेला लगा था जहां बच्चों ने जमकर खरीदारी किया। ईदगाह में सपा से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, सदर नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्या, सपा नेता जालिम सिंह, मंजरयार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By