G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के सयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विकास, पुलिस, विद्युत् व अन्य विभागों से शिकायतें प्राप्त हुईं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 43, शिकायत कर्ताओ से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिनमें 07 प्रार्थना पत्रो /शिकायतो का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब नहीं होने पाये।

उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें और समय से निस्तारण किया जाय। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। कि शिकायतों को प्राथमिकता एवं गम्भीरता से सुनें तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम उपयुक्त एन0 आर0 एलम0, उपयुक्त मनरेगा, परियोजना निदेशक डी0आर0 डी0 ए0,जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विधुत, सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share