उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया और टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान में आशा और आंगनबाड़ी की टीम द्वारा आम जनमानस को जन जागरूकता और स्वच्छता व्यवहार के जरिये संक्रामक बीमारियों से बचाव के सम्बंध में जागरूक करेगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज विभाग, नगर निकाय विभाग, पशुपालन, आईसीडीएस और कृषि विभाग समेत विभिन्न सहयोगी विभाग और संस्थाएं एक साथ मिल कर बीमारियों से बचाव के कदम उठाएंगी। इसी दौरान 17 जुलाई से 31 जुलाई दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर घर जाकर बुखार, कोविड, कुपोषित बच्चों, टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों की सूची बनाएंगी।

विधायक ने कहा कि स्वच्छता से ही बीमारियों से बचाव होगा और इस कार्य में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता जन जन तक संदेश पहुंचाए कि सफाई के सभी उपाय करके ही लोग बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों के जीवन की रक्षा करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और सभी को समुदाय के विश्वास पर खरा उतरना है । सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों पर बुखार के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई है जिससे लोगों को घर के नजदीक त्वरित इलाज मिल रहा है। यह जानकारी जन जन तक पहुंचाई जानी चाहिए। एसीएमओ डा0 इश्तियाक अहमद ने कहा कि एक माह का अभियान मौसम की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि नालियों में पानी जमा न होने दें, झाड़ियों की सफाई करें, घर में भी कहीं साफ पानी जमा न होने दें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, शौचालय का प्रयोग करें, बच्चों को भी स्वच्छता व्यवहार सिखाएं और किसी भी प्रकार का बुखार हो तो अस्पताल के चिकित्सक से ही इलाज कराएं। बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से या स्वयं 108 नंबर एम्बुलेंस पर फोन कर उसके साथ ही अस्पताल जाएं। अपने मन से दवा का सेवन नहीं करना है। इस अवसर पर बिंदकी नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू, अधिशासी अधिकारी, डीएमओ सुजाता ठाकुर,जिला सूचना अधिकारी, बिंदकी एमओआईसी डा0 धर्मेंद्र, अमौली एमओआईसी डा0 पुष्कर, डा0 विमल, सहायक मलेरिया अधिकारी कीर्तिरंजन, राधेश्याम भारती, ईशान, आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!