उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुचवापुर गांव में एक अधेड़ बीती शाम घर के अंदर खाना बना रहा था। तभी वह चूल्हे की आग से झुलस गया जिसकी जानकारी दूसरे दिन पड़ोसियों को हुई। तो पड़ोसियों ने सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुचवापुर गांव निवासी रामधनी का 50 वर्षीय पुत्र राकेश बीती शाम घर में खाना बना रहा था। तभी वह आग की चपेट में आकर झुलस गया। जिसकी जानकारी दूसरे दिन पड़ोसियों को हुई तो घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस राकेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अधेड़ को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!