उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के सैकड़ों किसान ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शुक्ला की अगुवाई में दोपहर बाद ब्लॉक परिसर पहुंचे और अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया किसानों ने आरोप लगाया कि अलग-अलग गांव में किसानों की अनेकों समस्याओं को लेकर मई माह में भी 3 तारीख को धरना प्रदर्शन किया गया था। और अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही समस्याओं को समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन 1 माह बीत जाने के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हुआ। वही किसानों ने 3 जून को भी फिर से ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया और पुनः किसानों को 15 दिन का समय दिया गया और कहा गया कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं। उन्हें अधिक से अधिक 15 दिनों में दूर कर दिया जाएगा। उसके बाद भी 15 दिन से अधिक 1 माह का समय बीत गया। लेकिन समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है विवश होकर किसानों ने बीते हुए कल 2 जुलाई को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया था। और पहले से अवगत करा दिया था कि कई माह बीत जाने के बाद भी किसानों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। आज 3 जुलाई को ब्लॉक परिसर में पहुंचकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करा दिया था। तय समय और निश्चित दिन के अनुसार सैकड़ों की संख्या में किसान ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शुक्ला की अगुवाई में बर्तन गैस चूल्हा सिलेंडर खाने-पीने की सामग्री लेकर ब्लॉक परिसर पहुंचे। और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वहीं खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने ध्यान पूर्वक किसानों की समस्याओं को सुना और पूर्ण आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द जो भी किसानों की मांग और समस्याएं हैं उन्हें दूर किया जाएगा। प्रमुख समस्याओं में अन्ना पशुओं से छुटकारा और किसानों की फसलों का जो नुकसान हो रहा है वह दूर हो साथी कई गांव में पात्रों को आवास मिल गए हैं, और पात्र वंचित रह गए हैं निष्पक्ष जांच कराकर पात्रों को आवास दिए जाएं, साथ ही कई गांव में पीने के पानी की समस्या है उसे भी जल्द दूर किया जाए। खंड विकास अधिकारी ने जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को दूर करने का पूरा आश्वासन दिया तब कहीं जाकर देर शाम अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शुक्ला के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान और ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By