उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाने की हसवा पुलिस चौकी क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे में एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाने की हसवा पुलिस चौकी क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी स्वर्गी गंगा प्रसाद की 48 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी ने मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन सरस्वती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share