G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रक्षा बन्धन पर्व के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिनांक 08.08.2022 से 11.08.2022 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.08.2022 को जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 04 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये एवं 02 खाद्य परिसरों से मिलावट के संदेह के आधार पर लगभग 170 लीटर सरसों का तेल (जिसकी अनुमानित कीमत रू0 27550 /-) को सीज किया गया। खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जान हेतु संग्रहित किये गये।वह रावेन्द्र कुमार किराना दुकान, दरवेशाबाद, बिन्दकी से सरसों तेल का एक नमूना संग्रहित किया एवं लगभग 80 लीटर सरसों तेल को मौके पर ही सीज किया। वही महेन्द्र चन्द्र केसरवानी किराना, कैनाल रोड खागा से सरसो तेल का एक नमूना संग्रहित किया एवं लगभग 90 लीटर सरसों तेल को मौके पर ही सीज किया। व्हाइट हाउस रेस्टोरेट, सुजरही खागा से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। शिवा स्वीट्स, किशनपुर रोड खागा से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित किया ।

समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ – सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नहीं करने के कड़े निर्देश दिये गये। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य ) देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी०एल० यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, रवि शेखर कुशवाहा, राम बाबू, उपस्थित रहे।

By

Share
Share