उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के लाला बक्सर गांव में एक किसान खेतों की बियाड लगाने के बाद जानवरों के लिए चारा लेकर घर पहुंचा और आराम करने के लिए पलंग पर लेट गया। तभी उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाला बक्सर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद का 47 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल खेतों में धान की बियाड लगाने के बाद जानवरों के लिए चारा लेकर जैसे ही वह घर पहुंचा तभी वह पलंग पर आराम करने के लिए लेट गया। तभी उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानी पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!