उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव मे एक बाइक सवार के सामने अचानक एक राहगीर आ गया उसको बचने के प्रयास में वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको तुरन्त इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार कितवाली क्षेत्र के हरदो गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ला का 28 वर्षीय पुत्र शिवम शुक्ला बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था

तभी अचानक उसकी बाइक के सामने एक राहगीर आ गया उसको बचने के प्रयास में वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!