उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गाँव के समीप एनएच 2 पर एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। वाहन की भिड़ंत में बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी मुस्ताक अहमद का 20 वर्षीय पुत्र इमरान अपने पिता मुस्ताक अहमद को बाइक पर सवार कर गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव जा रहा था।

वहां रिस्तेदारी में किसी का स्वर्गवास हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गाँव के समीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वहां से उसकी भिड़ंत हो गई। वाहन की भिड़ंत से दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!