G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। ज़हरीला पदार्थ खाने की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत सरकारी एंबुलेंस को फोन कर घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी कल्लू का 28 वर्षीय पुत्र रिंकू का अपनी पत्नी सजनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिससे क्षुब्ध होकर पति रिंकू ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जहर खाने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share