उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। वही बाइक चालक भी घायल हो गया घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी अंबिका प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश बाइक पर सवार होकर किसी काम से फतेहपुर आ रहा था। जब वह मलवा कस्बे में पहुंचा तभी रोड किनारे पैदल जा रही मकबूल की 35 वर्षीय पत्नी सैरुन को उसने पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर लगने से सैरुन रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।

वही बाइक चालक भी रोड पर गिरने से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी एंबुलेंस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By