उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ऐमात मजरे कौंडर में खेत जोत रहे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऐमात मजरे कौंडर निवासी स्व. रामाधार उर्फ मुन्ना का 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश रैदास गांव निवासी सुनील पाल के ट्रैक्टर में ड्राइवर का काम करता था। आज सुबह ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था वहीं ट्रैक्टर खेत में फंस जाने के कारण काफी प्रयास के बावजूद ट्रैक्टर नहीं निकल रहा था। जिसको निकालने के लिए गांव से पहटा लाया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे रख दिया। और दोबारा ट्रैक्टर को निकालने के लिए जोर आजमाइश करने लगा तभी ट्रैक्टर पलट गया। अखिलेश की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो किसी तरह से ट्रैक्टर में दबे अखिलेश को बाहर निकाला और निजी वाहन के इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के दो पुत्रियां और एक लड़का है।जिनका नाम क्रमशः प्रीती उम्र 23 वर्ष, हेमलता उम्र 20 वर्ष, श्रीकांत 19 वर्ष हैं। वहीं पत्नी सुनीता देवी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!