उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित व अतिसंवेदनशील गांव शेखपुर आशिक का मोहर्रम का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन के लिए प्रतिवर्ष चुनौती बन जाता है। मोहर्रम पर्व के दौरान पूरे प्रदेश की निगाहें शेखपुर आशिक गांव पर टिकी रहती हैं।
इस वर्ष प्रशासन अत्यधिक सतर्कता बरते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, प्रयागराज रेंज के आईजी चंद्रप्काश के साथ कुंडा कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की मौजूदगी में कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बैरक तथा कोतवाली परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया
मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बनाई गई रणनीति पर चर्चा की तथा प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल की पीठ थपथपाई। निरीक्षण के बाद कोतवाली परिसर में एडीजी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि जो भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं। उनकी पूरी तरह से देखभाल होना चाहिए। क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन के मुख्य आधार हैं तथा हमारा पर्यावरण इन्हीं वृक्षों के सहारे है। कोतवाली के बाद एडीजी, आईजी, पुलिस अधीक्षक के साथ शेखपुर आशिक गांव पहुंचे। जहां पर सड़कों के किनारे लगे झंडे व विवादित स्थल कर्बला के संबंध में भी जानकारी हासिल की।
वहां के बाद हथिगवा थाना क्षेत्र की चौकी जो जीटी रोड कोखराज हड़िया बाईपास पर गंगा पुल के पास स्थापित नौबस्ता पुलिस चौकी पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को आवश्यक आदेश निर्देश दिया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा सतर्कता बनाए रखा जाए।
हर हाल में मोहर्रम का पर्व और कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, हथिगवा थानाध्यक्ष संतोष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।: – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट
