उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र केवई गांव के समीप खेतों में काम करने गए किसान को सांप ने काट लिया तो उसने घर आकर सांप काटने की बात अपने परिजनों को बताई। तो तुरन्त परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ का 45 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश खेतों में काम करने गया था।

तभी वहां उसको किसी सांप ने काट लिया तो घर आकर सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन सरकारी एम्बुलेन्स से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किसान को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share