उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 लखनऊ के आदेश द्वारा जनपद की परियोजनाओं में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी श्रुति की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जनपद के परियोजना में कार्यरत 08 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यथा, परियोजना तेलियानी, आंगनबाड़ी असवार की सुशीला, परियोजना ऐराया आंगनबाड़ी बरक्कतपुर की रेशमा,
परियोजना ऐराया, आंगनबाड़ी रामपुर की गुड़िया, परियोजना विजयीपुर आंगनबाड़ी तक्कीपुर की सुधा देवी, परियोजना हसवा, आंगनबाड़ी टीकर की अनीता देवी, परियोजना तेलियानी, आंगनबाड़ी मंजूपुर की गीता देवी, परियोजना हसवां, आंगनबाड़ी बेर्रांव की गीता, परियोजना धाता, आंगनबाड़ी नगरवा की राजपति। उक्त नव नियुक्त मुख्य सेविका का नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाए देते हुए कहा कि आप लोग पूरे सिस्टम की रीड है क्योंकि बच्चों का भविष्य आपके हाथ में है। सभी प्रकार की स्वास्थ् सुविधाओ की सेवाओं की जानकारी देते हुए उनकी निगरानी करना आप लोगो का कर्तव्य है।
एक साकारात्मक सोच के साथ में कार्य करें। आप नीचे से उठकर ऊपर आई है, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कार्य करे। समय के साथ में विभाग का कार्य डिजिटलीकरण हो रहा है को सीखे और अपने को आधुनिकता से जोड़कर काम करे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आपकी मेहनत व कठिन परिश्रम से कार्य करने का परिणाम है कि आप पदोन्नति होकर मुख्य सेविका का पद मिल रहा है। आपको पता है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्य करने में किस प्रकार की समस्या आती है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अपने अनुभवों व कार्य शैली को साझा करते हुए बेहतर कार्य करे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, सीडीपीओ सहित नव पदोन्नति मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
