उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थानां क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार की सुबह घर के ऊपर से गई एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से 60 वर्षीय वृद्धा झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार किशनपुर कस्बा निवासी राम कृपाल की पत्नी भिखनी देवी आज सुबह छत पर कपड़े फैलाने गई थी।

तभी ऊपर से गई एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने वृद्धा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share