उत्तर प्रदेश फतेहपुर धाता थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा में गुरूवार की रात सोते समय बस से नीचे गिरकर 40 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के पटेरूवापर निवासी गंगाचरन का पुत्र पप्पू प्राइवेट बस चालक है। बताते हैं कि गुरूवार की रात वह धाता थाना क्षेत्र के महेवा गांव गया था। रात अधिक होने पर वह बस की छत पर सो रहा था। तभी अचानक सोते समय वह नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!