उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय किशोर को टक्कर मारने वाले वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सग्रामपुर गांव निवासी राजेश का 10 वर्षीय पुत्र अंकेश गाँव से साइकिल चलाकर किसी काम से देवरी मोड़ आया था। तभी एक तेज़ रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था मे स्थानीय टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। और हादशे कि सूचना उसके परिजनों को दी। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By