उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले की नगर पंचायत मानिकपुर क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को हकीकत जांचने के लिए अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला। असलियत जांचने के लिए सुबह पहर से होने वाली साफ सफाई का भौतिक सत्यापन किया। सुस्त काम पाए जाने पर स्वच्छता कर्मी को फटकार लगाई। अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार सिंह के द्वारा नगर के सभा गंज चौराहा, मनिहारी टोला, अलीगंज चौराहा, बस स्टाप ज्वाला देवी वार्ड अदलपुर वार्ड का औचक निरीक्षण किया।

मानिकपुर वार्ड में सफाई करते हुए कर्मचारी मिले तो इनायत गंज चौक चौराहे पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। ज्वाला देवी वार्ड काछीपट्टी वार्ड शाहाबाद गंगा घाट रोड पर सफाई नहीं शुरू होने के कारण संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मचारी को फटकार लगाई। अधिशासी अधिकारी ने कहां समय से रोड पर सफाई कराना सुनिश्चत करें। इस पर कोई लापरवाही न की जाए। सफाई के साथ-साथ नालियों की सफाई कराएं तथा एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता, अशर्फीलाल , जितेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।: – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!