G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे नाका के समीप एक तेज रफ्तार टैम्पो अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिससे टैम्पो पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहरामपुर डेरा निवासी श्रवण की 35 वर्षीय पत्नी राम श्री दोनों असोथर से टेंपो पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे।

जब उनका टेंपो बैरामपुर नाका के समीप पहुंचा तभी आनंदित होकर रोड पर पलट गया। टैम्पो पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share