उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मदनपुर मजरे रारा गाँव में गुरूवार की शाम खेत में काम कर रही 53 वर्षीय महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मदनपुर मजरे रारा गांव निवासी रामसेवक की पत्नी फूलमती आज शाम खेतों में काम कर रही थी। खेत मे उसको किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया घर आकर फूल मति ने साँव काटने की जानकारी अपने परिजनों को दिया। परिजन तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला को जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share