उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के मालवीय जी कहे जाने वाले दर्जनों विद्यालयों के संस्थापक महान शिक्षाविद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व स्वतंत्र राष्ट्र की प्रथम लोकसभा के सांसद तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रहे राजनीति के कुशल शासक पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय शिक्षा जगत के चमकते सितारे थे। जिन्होंने प्रतापगढ़ जनपद में जगह-जगह विद्यालयों की स्थापना करके जनपद के युवक-युवतियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करके समाज सुधार का महान कार्य किया। समारोह का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते सरजू प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज कुंडा में पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य राधेश्याम दुबे ने गुरुवार को उक्त उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि 3 अगस्त का दिन प्रतापगढ़ जनपद के लिए ऐतिहासिक दिन है।

क्योंकि आज ही के दिन पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय ने जन्म लेकर अपनी कर्मठता लग्न शीलता तथा जनपदवासियों के प्रति समर्पण की भावना से जो जो ऐतिहासिक कार्य किया है। यही कारण है कि आज हमारे बीच में न रहकर के भी अमर और अजर हैं। आज के राजनेताओं व समाजसेवियों को पंडित जी की नीतियों सिद्धांतों से प्रेरणा लेना चाहिए लेना चाहिए। क्योंकि सफलता का मूल मंत्र उनका संघर्षमय जीवन ही है। कोई भी व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता है। उन्होंने जनपद के कोने-कोने में शिक्षा की अलख जगाते हुए बड़ी संख्या में कॉलेज इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज की स्थापना की है। इस मौके पर कार्यक्रम में शशि प्रकाश मिश्र, चन्द्र प्रकाश मिश्र, रवींद्र नाथ शुक्ल, राम लखन, राजेश शुक्ल, राज कुमार, वाचस्पति तिवारी, दिलीप कुमार मिश्र, श्याम नारायण द्विवेदी, धर्मेन्द्र सिंह, त्रिलोक नाथ मिश्र, जयप्रकाश शुक्ल, रमेश वर्मा, वालेन्दु नाथ मिश्र समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।: – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share