उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में घर के बाहर एक किशोर खेल रहा था। तभी किशोर को किसी ज़हरीले सांप ने काट लिया जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी तो तुरंत परिजन किशोर को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गोदौरा गाँव निवासी इन्दल का 10 वर्षीय पुत्र शुभाष घर के बाहर खेल रहा था।

तभी उसको किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी शुभाष ने अपने परिजनों को दिया। साँप काटने की जानकारी होते ही परिजनों ने तुरन्त सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोर की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर मेडिकल।कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!