उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के प्रताप नगर झाल चौराहे के समीप एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें विक्रम में सवार एक युवक नीचे दब गया। जिसको स्थानीयों ने दौड़कर बाहर निकाला विक्रम में दबने से सवार घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के असोथर कस्बा निवासी रईश का पुत्र चमन विक्रम पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब उसका विक्रम झाल चौराहे से आगे बढ़ा तभी विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। विक्रम में सवार चमन विक्रम के नीचे दब गया। जिसको स्थानीयों ने दौड़कर बाहर निकाला विक्रम में दबने से सवार चमन घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share