उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर शाह गांव के समीप खेतों में जानवरो के लिए चारा लेने गए युवक को सांप ने काट लिया। युवक ने सांप काटने की बात घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहनपुर शाह गांव निवासी कल्लू सिंह उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने गया था।

तभी उसको किसी सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!