Spread the love

 

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में डीएम और एसपी आवास के बीच स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस पर रात करीब10 बजे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 18 लाख 81 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। बदमाश तीन बाइक पर सवार थे। बदमाशों की संख्या चार से छह बताई जा रही है। एजेंसी के मैनेजर विकास ने बताया कि वह लोग काम खत्म करके सामान और कैश की पैकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन से चार लोग अचानक ऑफिस में घुस आए। कुछ लोग बाहर थे। बदमाशों ने सीधे तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर उनसे सारा कैश मांग लिया। दहशत में उन्होंने बदमाशों को कैश दे दिया। बदमाश करीब 18 लाख 81 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। उन्होंने मामले की सूचना 112 नंबर पर दिया। सूचना पर एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा, एसओजी, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच पड़ताल शुरू की है। सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की छानबीन सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर की जा रही है। वारदात की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

By