उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव के समीप खेतों की ट्रैक्टर से जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा किसान ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सैबशी गाँव निवासी स्व.जय पाल सिंह का 60 वर्षीय पुत्र शिव कुमार सिंह ट्रैकर से खेती की जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। तभी ट्रैक्टर का झटका लगने से वह नीचे गिरकर ट्रैक्टर के बड़े पहिये के नीचे आ गया।

ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से शिव कुमार सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!