उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लोक तंत्र सेनानी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संरक्षक रहे हीरालाल गुप्ता का एक लम्बी बीमारी के चलते हृदय गति रुक जाने के कारण 19 अगस्त 2023 को उपचार दौरान मौत हो गयी।जिनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद नौबस्ता गंगा घाट पर कर दिया गया।

और पुलिस ने अन्तिम संस्कार दौरान उमड़ी जन सैलाव की उपस्थिति में सलामी देकर नम आंखों से उनके जीवन को श्रद्धासुमन अर्पित किया। बताया जाता है कि लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। और अपने निज निवास खागा जी टी रोड बस स्टॉप स्थित आवास पर उपचार चल रहा था। आज सुबह समय लगभग 7 बजे हालत बिगड़ते ही आनन-फानन में परिजनों ने अपने निजी संसाधनों से उपचार हेतु फतेहपुर ले गए।

जहां पर डॉक्टरों ने आक्सीजन लेबल में परिवर्तन देकर लखनऊ अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिन्हें ले जाते समय असनी पुल के समीप दम तोड़ दिया। जिनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और घटना की जानकारी होते ही उनके शुभचिंतकों व ईष्ट मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों का आवास पर देखने वालो का तांता लग गया।

उनके अंतिम संस्कार के मौके पर करन सिंह पटेल, चेयरमैन गीता सिंह, प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह, राकेश सिंह,दुर्गा शंकर गुप्ता,रजोली गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेन्दृ प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह,संतोष नेता सहित सरस्वती विद्या मंदिर समस्त शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By