उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मानसिंह गांव निवासी चुनना लाल का 28 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार व गांव निवासी कालीचंद का 24 वर्षीय पुत्र अजय दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से लतीफपुर गांव जा रहे थे।

जैसे हुए वह लतीफपुर गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते दोनों खंती में जाकर गिर गए। जिसमें बाइक चालक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं उसके परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए कानपुर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By