उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के रमवा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को हुई तो सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी लल्लन का 27 वर्षीय पुत्र जोगेश जो रेलवे लाइन के स्लीपर की ढलाई में लेबर का काम करता था। काम खत्म होने के बाद खाना पीना खाकर बीती रात वह रमवा रेलवे स्टेसन पर ही सो रहा था। तभी किसी जहरीले सांप ने उसको काट लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!