उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव के समीप एक बाइक सवार पैदल जा रहे बृद्ध से टकराकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के वहीदापुर गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम का 45 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार बाईक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव के सभी पहुंचा। तभी रोड पर पैदल जा रहे वृद्ध से टकराकर वह रोड पर गिर कर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में अजीत कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!