उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के कस्बे में एक युवक ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुरेंद्र का 25 वर्षी पुत्र रावेंद्र ने घरेलू कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी रावेंद्र के परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस रावेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share