उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रहिमाली का डेरा मजरे नगर पंचायत असोथर में कच्ची दिवार ढहने से युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रहिमाली का डेरा गाँव निवासी दादूराम पासवान का 22 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार अपने घर में मंगलवार की रात को खाना खा कर सो रहा था।

तभी रात में अचानक उसके घर की कच्ची दिवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें सुनील कुमार दिवार के मलवे में दब गया। सुनील की चीख पुकार सुनकर घर वाले उठकर मलबे में दबे हुए युवक को निकाला। जिसमें परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस न पहुंचने पर प्राइवेट वाहन से नगर पंचायत असोथर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर सुनील का उपचार चल रहा है।
लेखपाल वीरेंद्र तिवारी ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share