उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में जनपदीय जन प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र व जनपद से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समय बद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये है।

गोष्ठी में चन्द्र प्रकाश लोधी (विधायक सदर), राजेन्द्र पटेल (विधायक जहानाबाद), उषा मौर्या (विधायक हुसैनगंज), जय कुमार जैकी (विधायक बिंदकी), एवं जिलाध्यक्ष बीजेपी0 आशीष मिश्रा सहित अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम सदर, समस्त क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक LIU व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share