उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव के समीप खेतों में कम कर रहे किसान को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसके चलते कुछ समय बाद किसान की हालत बिगड़ने लगी तो कीड़ा काटने की जानकारी उसने अपने परिजनों को बताई। तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी राम सजीवन का 46 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ खेतों में काम कर रहा था।

तभी उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया कीडा काटने के कुछ समय पश्चात जगन्नाथ की हालत बुगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को कीड़ा काटने की जानकारी दी। तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किसान को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share