G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश सहारनपुर दौरे पर बुधवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौसी और उनके बच्चों से मुलाकात की. यह मुलाकात कैसी रही चलिए जानते हैं?

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने अपनी मौसी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. घर-गृहस्थी का हाल जाना. साथ ही उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और शगुन के रूप में कुछ नकदी भी दी. बच्चों से सीएम ने उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर बात किया।

मौसी से मिलकर सीएम योगी भावुक हुए लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया. वहीं, लंबे अरसे बाद भांजे से मिलकर मौसी सरोज देवी भी खुश नजर आईं. बता दें कि सीएम योगी की सरोज देवी अपने परिवार के साथ सहारनपुर के नवीन नगर इलाके में रहतीं हैं. सीएम योगी के सहारनपुर दौरे की खबर जैसे ही मौसी सरोज देवी को लगी तो वह उनसे मिलने पुलिस लाइन पहुंच गईं.ये भी पढ़ेंः मथुरा में जन्माष्टमी पर ये खास पोशाक पहनेंगे कान्हा, इस महल में विराजेंगे, ऐसे होगा अभिषेकमौसी के आने का संदेश जैसे ही सीएम योगी को मिला उन्होंने सपरिवार उन्हें सर्किट हाउस बुला लिया. उन्होंने अलग कमरे में मौसी और बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मौसी से बातचीत की. गृहस्थी और परिवार का हाल जाना. बच्चों को चॉकलेट और शगुन के रूप में कुछ रुपए दिए।

सीएम योगी से मुलाकात के बाद सरोज देवी ने बताया कि आज लंबे अरसे बाद अपने भांजे से मिली हैं. भांजे से मिलकर बहुत खुशी हुई है. सीएम योगी ने उनके बच्चो की पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा औऱ खाने के लिए चॉकलेट दी. बच्चो ने भी पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया. वह भांजे से मिलकर काफी खुश हैं।

By

Share
Share