उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव मंदिर में रूद्राभिषेक एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें रूद्राभिषेक एवं भंडारा में सामिल होने के लिए शहर सहित आसपास गाँवों की भीड़ पहूँची।रूद्राभिषेक एवं भंडारा आयोजन लगातार 5 वर्षों से निरंतर संपन्न किया जा रहा है। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान की अध्यक्षता में आचार्य सुधीर शुक्ला द्वारा रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव का गौदुग्ध एवं गंगा जल से अभिषेक संपन्न हुआ। और आरती का कार्य संपन्न हुआ। कथावाचक ज्ञानानंद तिपाठी ने कथा के माध्यम से बताया कि भगवान भोले नाथ क्षण में कष्ट और क्षण भर संतुष्ट होते हैं। इसी लिए सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिरों में पूजा अर्चना किया जाता है। और जैसे ही भक्तों की मनो कामनाएँ होती है। वैसे ही गौदुग्ध, जल, गंगा जल, शहद एवं गन्ने का रस आदि अभिषेक किया जाता है। जरा मन की किवाडियां खोल, भक्तों की सुन लो पुकार , रूद्रा कष्म आदि और अनेक भजनों के माध्यम से भक्तों ने शिव मंदिर में दिन भर पूजा अर्चना किया गया। वही देर शाम तक सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही देर शाम तक कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय, एडीओं पचांयत कौशलेन्द्र सिंह, एपीओ नितिन श्रीवास्तव, सचिव दीपक तिवारी, मंकरंद कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, विपिन कुमार, विवेक सोनकर, रवींद्र सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, रामबाबू कुशवाहा, राजू मौर्य, विश्राम, कैलाश शिवहरे, राजू यादव, श्यामबाबू मौर्य, पूरन सिंह, अजय सिंह, ग्राम प्रधान नीरज कुमार, सुखराम, प्रदीप कुमार यादव, रोहित सिंह, मेवालाल, अर्जुन यादव, शेर सिंह यादव, सहित सैकड़ों भक्तों की भीड़ मौजूद रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
