उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठा खुर्द गांव मे एक वृद्ध महिला ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उसको फांसी के फंदे से उतार कर नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरेठा खुर्द गांव निवासी स्वर्गी राज बहादुर की 75 वर्षीय पत्नी राम प्यारी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share