उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थानां क्षेत्र निवासी एक बाइक सवार बीती रात कानपुर जाते समय सरसौल गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होने से रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी रघुराज का 18 वर्षीय पुत्र दुर्गेश व गांव निवासी जगतपाल का पुत्र पंकज दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से कानपुर जा रहे थे।

जैसे ही वह सरसौल गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक उनकी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिसमें दुर्गेश घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!