उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कहारन का डेरा मजरे सरकंडी गांव में एक नव विवाहित युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कहारन का डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी राजेश का 25 वर्षीय पुत्र लवलेश कश्यप ने घर के अंदर फाँसी के फन्दे से लटककर आत्महत्या कर लिया। फाँसी के फन्दे से लवलेश के शव को लटकता हुआ परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के दादा मुन्ना ने बताया कि अभी तीन माह पूर्व मई के महीने में मृतक लवलेश की शादी हुई थी। पता नही क्यो उसने फाँसी लगा लिया इस बारे में कुछ पता नही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!