उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी चौराहे के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में दोनों बाइक सवारो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के खजुरिया पर गांव निवासी शिव प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र चुन्नू के घर महमान आये हुए थे। वह बाइक पर सवार होकर प्रेम नगर चौकी चौराहा महमानों के लिए नास्ते का सामान लेने आया था। तभी बिंदकी सुमेरपुर मजरे जनता गांव निवासी मुन्नू का 35 वर्षीय पुत्र ज्ञानेंद्र पाल आ गया वह अपनी बहन के यहां राखी बधवाने थानां क्षेत्र के इदरीसपुर गांव जा रहा था। दोनों बाइको की आमने- सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!