उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लिलरहा गांव के समीप खेतों की मेड़ पर एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निधवापुर मजरे परसेड़ा गांव निवासी रामकिशुन का 55 वर्षीय पुत्र शिवनारायन थाना क्षेत्र के लिलरहा गांव अपनी ससुराल गया था। तभी उसका सन्दिग्ध अवस्था में गांव के समीप खेतों की मेड पर शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक की पत्नी गुलवसा निषाद ने थाने में तहरीर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!